सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

पीपल का महत्व

पीपल का महत्व  पेड़ पौधों की दुनिया सीरीज़ में आपका स्वागत है। भारत में पूजे जाने वाले वृक्षों में से एक बहुत ही महत्वपूर्ण वृक्ष है पीपल। ये ऐसा वृक्ष है जिसका उल्लेख हमारे साहित्यिक ग्रंथों और पौराणिक कथाओं में कई बार हुआ है और  इसके साथ ही प्रेतकथाओं में भी इसकी चर्चा होती है। इसे बोधिवृक्ष,अश्वत्थ  एवं गुह्यपुष्पक के नाम से भी जाना जाता है। फ़िकस रेलीगीऑस इसका वैज्ञानिक नाम है । यह न केवल दिन में बल्कि रात में भी आक्सिजन ही देता है, इसी वजह से यह अन्य वृक्षों से भिन्न है ।  यह भारतीय उप महाद्वीप के अलावा चीनी प्रदेश का वृक्ष है । इसकी उपस्थिति 30 डिग्री उत्तर से 5 डिग्री दक्षिणी अक्षांशों के बीच और धरातल से लगभग 10 मीटर से 1500 मीटर की ऊंचाई तक देखी जा सकती है । ये उष्ण कटिबंधीय वर्षा वन, मॉनसून वर्षा वन, सवाना और शीतोष्ण प्रदेशों में पाया जाता है जहां की मासिक वर्षा 6 से 10 सेंटीमीटर तक होती है और साल के दो या तीन शुष्क महीने भी होते हैं जब वर्षा नहीं होती। ये भारत, बांग्लादेश , पाकिस्तान, नेपाल, चीन, इंडोनेशिया और श्रीलंका आदि देशों में पाया जाता है। इसके अलावा इ...

नीम की कहानी

नीम की कहानी  ज़रा सोच कर एक ऐसे वृक्ष का नाम बताईये जिसके फल, पत्ते, फूल, तने की छाल सब कुछ कड़ुआ है परन्तु हर एक चीज़ असामान्य गुणों से भरपूर है..... जी हाँ, मुझे विश्वास है कि आपने नीम के बारे में ही सोचा होगा।  आज हम उसी वृक्ष की चर्चा करने वाले हैं। सर्वप्रथम मैं नीम के बारे में कुछ जानी मानी  बातों का ज़िक्र करने वाली हूँ। जैसे, अक्सर हमने हिंदी साहित्य में नीम की चर्चा इस तरह से होते हुए देखी है जहाँ उसके गुणों को लेकर कहावत और मुहावरे प्रचलित हुए हैं, कविता रची गयी है, किस्से कहानियां कही गयीं हैं। जिसके कुछ उदाहरण नीचे पेश हैं -  * कहावत के तौर पर हमने सुना है -     '  एक तो  करेला दूजे नीम चढ़ा ' * शिव मंगल सिंह सुमन जी की कविता की पंक्तियों में कहा गया है -      हम बेहटा जल पीने वाले       मर जायेंगे भूखे प्यासे       कहीं भली है कटुक निबोरी       कनक कटोरी की मैदा से      हम पंछी उन्मुक्त गगन के      पि...

पॉल विडाल डी ला ब्लाश

भूगोलशास्त्री   पॉल विडाल डी ला ब्लाश  (पेज़ेन्स, २२ जनवरी १८४५ - ५ अप्रैल १९१८ ) विडाल डी  ला ब्लाश प्रमुख फ़्रांसिसी भूगोलशास्त्री थे। भूगोल के क्षेत्र में उनके द्वारा किया गया कार्य सराहनीय है। वे भूगोल में अपने योगदान की वजह से न केवल फ़्रांस में बल्कि समस्त विश्व में प्रख्यात हैं। इसका अनुमान इस बात से लगाया जा सकता है कि उनकी किताबों को केवल फ्रेंच भाषा में ही नहीं बल्कि अंग्रेजी भाषा में अनुवाद करके इस्तेमाल में लाया जाता है।  ब्लाश के कार्य निम्नलिखित बिंदुओं में संग्रहित हैं - उन्हें आधुनिक फ्रेंच भूगोल का संस्थापक माना जाता है।  उन्होंने फ़्रांसिसी भू-राजनीति की भी संस्थापना की थी।   उनके प्रकाशित कार्यों में १७ पुस्तकें, १०७ लेख, २४० समीक्षा और विवरण शामिल हैं। इनमे से कुछ का अंग्रेजी अनुवाद भी उपलब्ध है।  उनके हिसाब से किसी स्थान पर रहने वाले लोगों की जीवन शैली वहां के समाज, अर्थव्यवस्था, लोगों की विचारधारा और मानसिक स्थिति से प्रभावित होती है और इसका प्रभाव वहां के परिदृश्य पर भी देखन...

द पर्ल ऑफ़ द ओरिएंट सी- फिलीपीन्स

देश और दुनिया  फिलीपीन्स- द पर्ल ऑफ़ द ओरिएंट सी यानि पूर्वी समुद्र का मोती    विश्व के कई देश द्वीपों के समूह से बने हुए हैं। छोटे छोटे द्वीपों के संकलन से बने ये देश भले ही क्षेत्र फल में ज़्यादा नहीं हैं परन्तु इनकी आर्थिक विकास की दर बड़े बड़े देशों से भी कहीं आगे है। कितनी हैरान कर देने वाली बात है ये परन्तु सच है! उदाहरण के तौर पर जब हम जापान, इंडोनेशिया, सिंगापुर, मलेशिया आदि कई एशियाई देशों के आर्थिक विकास की दर को इनसे कई गुना बड़े देश जैसे पाकिस्तान, अफगानिस्तान, नेपाल से तुलना करके देखते हैं तो हम यह अंतर साफ़ तौर पर देख सकते हैं। यह इस बात को सिद्ध करता है कि किसी  देश का प्रगतिशील होना इस बात पर निर्भर नहीं करता कि वह आकार में कितना बड़ा है अपितु इस पर निर्भर करता है कि वहां के नागरिकों ने अपने देश के संसाधनों को किस तरह से अपने और अपने देश की उन्नत्ति के लिए सटीक ढंग से इस्तेमाल किया है। आज मैं देश और दुनिया में एक ऐसे देश के बारे में बताने जा रही हूँ जो छोटा होने के बावज...

अर्थ डे- आज का दिन

आज का दिन  अर्थ डे अथवा पृथ्वी दिवस  हर वर्ष २२ अप्रैल का दिन आम दिनों से कुछ अलग होता है। कहने को तो कुछ अलग सा होने की बात है नहीं क्यूंकि जिस कारणवश इसे अगल करते हैं वह हमारे नित्य प्रतिदिन का हिस्सा होना चाहिए। फिर भी हमने २२ अप्रैल को अर्थ डे यानि पृथ्वी दिवस मनाने के लिए समर्पित किया हुआ है। तो आज पृथ्वी दिवस के उपलक्ष पर इस विशेष दिन से जुड़े कुछ तथ्य यहाँ प्रस्तुत किए जा रहे हैं जिनकी जानकारी हम सभी को होनी ही चाहिए।  इतिहास के पन्नों में झाँकने से हमे ज्ञात होगा कि इस दिन को मनाने की शुरुआत कितनी सोची समझी योजनाबद्ध तरीके से हुई थी। जिसका श्रेय एक व्यक्ति की दूरदर्शिता को जाता है। १९७० में इस दिन को मनाने के लिए उस समय की अमेरिका की परिस्थिति बिलकुल अनुकूल थी। उस समय अमेरिका में वायु प्रदूषण की वजह से आम जनता पहले से ही कुछ करने का सोच रही थी। १९६९ में कैलिफ़ोर्निया के तेल रिसाव की दुर्घटना से लोग सड़कों पर उतर आये थे और वहां आंदोलनों का दौर चल रहा था।  ठीक उसी समय सेनेटर नेल्सन गेलॉर्ड, जो कि पर्यावरण...

अशोक के पेड़

पेड़-पौधों की दुनिया  अशोक के पेड़  अगर मैं आपसे कहूँ कि जिस पेड़ को आपने बचपन से अशोक के पेड़ के नाम से जाना हो वह दरअसल अशोक का पेड़ है ही नहीं, तो आप चौंक जायेंगे, है न ? क्यूंकि मै भी चौंक गयी थी जब मेरे साथ यह घटित हुआ। एक लंबा सा पेड़ जिसे मैंने अक्सर बाग़ बगीचों में, सड़क के किनारों पे और रिहायशी इलाकों में आम तौर पर देखा है और अशोक के पेड़ के रूप में जाना है, हाल ही में पता चला है कि वो तो अशोक का पेड़ है ही नही ! यदि आप सही अशोक के पेड़ को पहचानते हैं और उसे दूसरे पेड़ से फर्क कर सकते हैं तो मैं यही कहूँगी कि आपकी जानकारी सराहने योग्य है! मुझे तो अभी पता चला कि उत्तर भारत में जिस लंबे छरहरे वृक्ष को हम अक्सर देखते हैं और उसे अशोक के पेड़ के रूप में ही जानते हैं वह तो  फाल्स अशोक का पेड़ है। तो चलिए आज आपके लिए नहीं, यूँ कहूँ कि अपने जैसे अनभिज्ञ लोगों के लिए मैं दोनों ही अशोक के पेड़ों की जानकारी पेश करूंगी और आशा रखूंगी की आप इस जानकारी को जितना हो सके आगे तक पहुंचाएंगे।   मैं दोनों वृक्षों का विवरण सा...

कदम या वृत्तपुष्प वृक्ष

पेड़ पौधों की दुनिया  कदम या वृत्तपुष्प वृक्ष  यह कदम का पेड़ अगर माँ होता यमुना तीरे।  मैं भी उस पर बैठ कन्हैया बनता धीरे धीरे। .  ले देती यदि मुझे बांसुरी तुम दो पैसे वाली।  किसी तरह नीची हो जाती यह कदम  डाली।   सुभद्रा कुमारी चौहान द्वारा रचित यह कविता हम सभी ने पढ़ी है और इस कविता ने कभी न कभी आप में भी कदम के वृक्ष को जानने की उत्सुकता को बढ़ाया होगा ! हो सकता है कि यह बात सभी पर लागू न हो परन्तु मुझ जैसे प्रकृति प्रेमियों के लिए तो यह एक आम बात है।  मेरे लिए इस कविता के अर्थ को समझने से ज्यादा यह ज़रूरी था कि मै कदम के पेड़ के बारे में खोजना शुरू करूँ। और आज का यह लेख उसी छान-बीन पर आधारित है। यहाँ मैं अपनी खोज के कुछ  तथ्य आपके सामने पेश करूंगी। उम्मीद है कि एक भूगोलवेत्ता के दृष्टिकोण से लिखा गया ये लेख आपकी जानकारी को बढ़ाने में मदद करेगा।  कदम का पेड़ उष्ण सदाबहार वनस्पति की प्रजाति का वृक्ष है। तो इससे हम यह अंदाज़ा लगा सकते हैं कि यह पेड़ उन देशों में पाया जाता ...

मोहम्मद अल इदरीसी

भूगोल शास्त्री    मोहम्मद अल इदरीसी   (सेउता  ११०० C.E.- ११६५/६६ C.E.)  आज हम चर्चा करेंगे एक अत्यंत प्रख्यात भूगोल शास्त्री की जो मूलतः अरब से थे। उनका भूगोल के क्षेत्र में बहुत महत्वपूर्ण योगदान रहा है। आधुनिक युग में प्रयोग किये जाने वाले मानचित्रों को बनाने के लिए जिस नींव की आवश्यकता थी उसे उन्होंने स्थापित किया था। उनका जन्म अफ़्रीकी महाद्वीप में स्थित सेउता नामक जगह पर हुआ था। अल इदरीसी को उनके समय के विख्यात भूगोलविद्द, कार्टोग्राफर और मिश्रविज्ञान के ज्ञाता (इजिप्टोलॉजिस्ट) के रूप में माना जाता है।  चलिए उनके द्वारा किये कार्यों पर एक नज़र डालते हैं : १.अपने जीवन काल के शुरूआती दिनों में उन्होंने कई जगहों का स्वयं दौरा किया और उसका प्रारूप  तैयार किया। इसका अभिलिखित रूप दूसरे भूगोलशस्त्रियों के लिए बहुत महत्वपूर्ण दस्तावेज़ रहा है जिसे आज भी इस्तेमाल किया जाता है।  २. उनके टेबुला रोजेरिआना नाम के दस्तावेज़ में विश्व के कई देशों की व्याख्या उनके मानच...

देश भक्ति समूह गान

आज का दिन   समूह गान को समर्पित  'हिन्द देश के निवासी, सभी जन एक हैं । रंग रूप वेश भाषा , चाहे  अनेक  हैं .............' आप में से कितने लोगों ने स्कूल में ये गीत गाया है ? ज़ाहिर सी बात है कि ७०-९० के दशक में केंद्रीय विद्यालय में पढ़ने वाले सभी लोग इस गीत से भली भांति परिचित होंगे !  आज यूँ ही बैठे-बैठे अपने स्कूल के  दिनों में गाये इस गीत की याद आ गयी और लगा कि इसके बारे में कुछ लिखना चाहिए क्यूंकि इसका हमारे यानि केंद्रीय विद्यालय के भूतपूर्व छात्रों के  जीवन और सोच पर अत्यंत गहरा प्रभाव रहा है। भले ही आपने इसे महसूस न किया हो परन्तु इस लेख के अंत तक आप मेरी बात से सौ फीसदी सहमत हो जायेंगे।  आज की इस  बातचीत से आप में से बहुत से लोग खुद को जोड़ पायेंगे बशर्ते कि आप मेरी तरह किसी केंद्रीय विद्यालय के छात्र रहे हों।  आज मुझे स्कूल में होने वाली सुबह की प्रार्थना सभा याद आ गयी। हमारे स्कूल की प्रार्थना सभा में शारीरिक व्यायाम पर बहुत ज़ोर दिया जाता था। सर्दी हो या गर्मी, धूप या बरसात, प्रार्थना सभा होती  ही थी और व्यायाम उसका...

फ़िनलैंड - क्यों झीलों का देश ?

देश और दुनिया  फ़िनलैंड-  झीलों का देश  नॉर्वे के बाद एक और यूरोपीय देश की जानकारी आपके सामने प्रस्तुत करने जा रही हूँ। भरोसा रखिये कि 'देश और दुनिया' की इस श्रृंखला में विश्व के लगभग सभी देश जो किसी न किसी प्रकार से दूसरे देशों से भिन्न हैं अथवा अपनी किसी विशेषता की  वजह से अलग पहचान  रखते हैं  उनके बारे में पढ़ने को ज़रूर मिलेगा। परन्तु इसके लिए आपको भी मेरे साथ इस ब्लॉग से जुड़े रहने का वादा  करना होगा ! रहेंगे न? तो आज की चर्चा के लिए जो देश चुना गया है वो है फ़िनलैंड, जो नॉर्वे का पड़ोसी देश है। यहाँ की ख़ास बात है यहाँ पर पायी जाने वाली असंख्य झीलें जिसकी वजह से इसे हज़ार झीलों का देश कहा जाता है। तो आखिर ये झीलों का देश क्यों कहलाता हैं,  चलिए उसके बारे में जान लेते हैं।  हमारी पृथ्वी अपनी उत्पत्ति से लेकर अब तक कई भौगोलिक प्रक्रियाओं से गुज़र चुकी है जिनमें से एक प्रमुख घटना है हिमयुग। ये वह समय था जब पूरी पृथ्वी का तापमान शून्य स...

पेड़-पौधों की दुनिया : हरसिंगार (शिउली)

 पेड़- पौधों की दुनिया   हरसिंगार (शिउली) ज़रा सोचकर बताईये तो चंपा, चमेली, जूही, रजनीगंधा और हरसिंगार के फूलों में क्या समानता है ? शायद आप ने कहा कि रंग ! जी हाँ, इन सभी फूलों का रंग सफ़ेद है।  निर्मल, शुद्ध और उजला श्वेत रंग जो हर तरह की मिलावट से दूर है। और कोई बात जो इनमें मिलती जुलती हो ? जी हाँ, इन फूलों की मंत्र मुग्ध कर देने वाली सुगंध। ऐसा शायद ही कभी किसी के साथ हुआ हो कि उन्होंने ये छोटे- छोटे मन मोह लेने वाले सफ़ेद फूलों से लदे  वृक्षों अथवा पौधों को  न देखा हो क्यूंकि उनकी सुंदरता को एकबार के लिए नज़रअंदाज़ कर भी दें परन्तु इन फूलों की बेहद आकर्षक खुशबू से  कोई नहीं बच सकता। इनकी सुगंध अनायास ही सबको अपनी तरफ आकर्षित करती  है। इनमें से ही जिसके बारे में आज मैंने लिखने का मन बनाया है वो है हरसिंगार।  शुरू करने से पहले एक बात पूछती चलूँ और अगर इसके बारे में आपकी राय भी पता चल जाये तो बहुत बढ़िया रहेगा ! दरअसल ये एक सवाल है, ...

ऑस्ट्रेलिया में नया साल

देश और दुनिया  ऑस्ट्रेलिया- नया साल ग्रीष्म ऋतु में पूरे विश्व में बहुत कम ही ऐसे देश हैं जो नए साल का स्वागत गर्मियों के मौसम में करते हैं। आगे बढ़ने से पहले आपकी जानकारी के लिए बता दूँ कि पृथ्वी के ७१ % भाग में जल है और सिर्फ २९ % भाग पर ही स्थल है। उसमें से भी सभी  बड़े महाद्वीप उत्तरी गोलार्ध में स्थित हैं जहाँ पर ४० % हिस्से में स्थल है और ६० % हिस्से में जल यानि कि महासागर हैं। दूसरी ओर दक्षिणी गोलार्ध के मात्र २० % हिस्से में स्थल है जिसमें दक्षिणी अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और अंटार्टिका केवल तीन महाद्वीप हैं और केवल  ३२ देश ही स्थित हैं। इन देशों की संख्या इस प्रकार से है - अफ्रीका के लगभग बीस, एशिया के दो, दक्षिणी अमेरिका के लगभग नौ और पूरा का पूरा ऑस्ट्रेलिया इसमे शामिल हैं। अब इनमें से आज हम बात करेंगे ऑस्ट्रेलिया की जो ग्रीष्म ऋतु में नया साल मनाता है। परन्तु कैसे ? ये जानने के लिए अंत तक ज़रूर पढ़ें।  ऑस्ट्रेलिया एक ऐसा देश है जो कि अपने आप में ...