पेड़- पौधों की दुनिया हरसिंगार (शिउली) ज़रा सोचकर बताईये तो चंपा, चमेली, जूही, रजनीगंधा और हरसिंगार के फूलों में क्या समानता है ? शायद आप ने कहा कि रंग ! जी हाँ, इन सभी फूलों का रंग सफ़ेद है। निर्मल, शुद्ध और उजला श्वेत रंग जो हर तरह की मिलावट से दूर है। और कोई बात जो इनमें मिलती जुलती हो ? जी हाँ, इन फूलों की मंत्र मुग्ध कर देने वाली सुगंध। ऐसा शायद ही कभी किसी के साथ हुआ हो कि उन्होंने ये छोटे- छोटे मन मोह लेने वाले सफ़ेद फूलों से लदे वृक्षों अथवा पौधों को न देखा हो क्यूंकि उनकी सुंदरता को एकबार के लिए नज़रअंदाज़ कर भी दें परन्तु इन फूलों की बेहद आकर्षक खुशबू से कोई नहीं बच सकता। इनकी सुगंध अनायास ही सबको अपनी तरफ आकर्षित करती है। इनमें से ही जिसके बारे में आज मैंने लिखने का मन बनाया है वो है हरसिंगार। शुरू करने से पहले एक बात पूछती चलूँ और अगर इसके बारे में आपकी राय भी पता चल जाये तो बहुत बढ़िया रहेगा ! दरअसल ये एक सवाल है, ...
वर्षों तक शिक्षण से जुड़े रहने के कारण ज्ञान प्राप्त करना और उसका संचार करना मेरा प्रमुख कार्य रहा है। इसी के तहत, मुझे समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी का एहसास भी है। इस ब्लॉग का मूल ध्येय आज की पीढ़ी में, समाज और वातावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाना, और उन्हें यह एहसास दिलाना है कि उनके द्वारा आज उठाए गए कदम इस पृथ्वी का आने वाला कल निर्धारित करेंगे। इसके अलावा इस बात की पुष्टि करना भी आवश्यक है कि वे इस पृथ्वी और समाज के कल्याण के लिए सही दिशा चुनेंगे जिसमें सबका हित अंतर्निहित होगा।