पेड़- पौधों की दुनिया चक्र फूल अमूमन भारत के उत्तरी हिस्से में रहने वाले लोग चावल से ज्यादा रोटी खाना पसंद करते हैं और ऐसा होना लाज़्मी है क्यूंकि उत्तर भारत में गेहूं की खेती चावल की खेती से कहीं ज़्यादा होती है। चावल खाने वाले लोग हमारे देश के पूर्वी, उत्तर पूर्वी और दक्षिणी क्षेत्र में ज्यादा हैं। इसी चावल से बनने वाली एक बहुत प्रचलित व्यंजन है बिरयानी, जिसका नाम सुनते ही मुँह में पानी आ जाता है, भूख तेज़ हो जाती है और खाते खाते पेट भले ही भर जाए पर मन नहीं भरता। बिरयानी भारत के सभी क्षेत्रों में बड़े चाव से पकाई और खाई जाती है। इसकी बढ़ती लोकप्रियता इस बात से आंकी जा सकती है कि अब इसका शाकाहारी रूप भी पकाया जाने लगा है। चलिए अब भूमिका बांधना बंद करते हुए मुद्दे की बात करती हूँ। आज मैं इसी लोकप्रिय व्यंजन में इस्तेमाल होने वाले एक बहुत ही असाधारण मसाले के बारे में बात करना चाहती हूँ। ये मसाला है, चक्र फूल या अनसफल । तो आज का दिन, चक्र फूल अथवा अनसफल अथवा स्टार अनीस से साक्षात्कार को समर्पित करते हैं। ...
वर्षों तक शिक्षण से जुड़े रहने के कारण ज्ञान प्राप्त करना और उसका संचार करना मेरा प्रमुख कार्य रहा है। इसी के तहत, मुझे समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी का एहसास भी है। इस ब्लॉग का मूल ध्येय आज की पीढ़ी में, समाज और वातावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाना, और उन्हें यह एहसास दिलाना है कि उनके द्वारा आज उठाए गए कदम इस पृथ्वी का आने वाला कल निर्धारित करेंगे। इसके अलावा इस बात की पुष्टि करना भी आवश्यक है कि वे इस पृथ्वी और समाज के कल्याण के लिए सही दिशा चुनेंगे जिसमें सबका हित अंतर्निहित होगा।