पेड़- पौधों की दुनिया स्प्रूस जब हर तरफ क्रिसमस का माहौल हो मेरे हिसाब से तभी क्रिसमस के पेड़ के बारे में बात करने के लिए बहतरीन समय है। आज आप लोगों से निवेदन है कि क्रिसमस की सजावट के लिए इस्तेमाल होने वाले बहुत लोकप्रिय पेड़ों में से एक का संक्षिप्त विवरण प्राप्त करने के लिए यहां बने रहें। आपने देखा होगा कि क्रिसमस की सजावट के लिए अक्सर स्प्रूस, पाइन या देवदार का पौधा चुना जाता है। उन्ही में से आज हम स्प्रूस पर चर्चा करने वाले हैं। स्प्रूस, एक ऐसा पेड़ जो त्रिकोण आकार का होता है। आइए सबसे पहले इस पेड़ से संबंधित कुछ बुनियादी बातें जान लेते हैं। यह खूबसूरत पेड़ समशीतोष्ण प्रकार की वनस्पति की श्रेणी में आता है। यह वनस्पतियां उन क्षेत्रों में उगती हैं, जहाँ सर्दियों में बर्फबारी होती है और गर्मियों का मौसम हल्की गर्मी वाला होता है। इन जगहों पर मध्यम से कम वर्षा होती है। इन क्षेत्रों में यह शंकुधारी वृक्ष पाए जाते हैं जो अपने आकार की वजह से बर्फ के आवरण को आ...
वर्षों तक शिक्षण से जुड़े रहने के कारण ज्ञान प्राप्त करना और उसका संचार करना मेरा प्रमुख कार्य रहा है। इसी के तहत, मुझे समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी का एहसास भी है। इस ब्लॉग का मूल ध्येय आज की पीढ़ी में, समाज और वातावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाना, और उन्हें यह एहसास दिलाना है कि उनके द्वारा आज उठाए गए कदम इस पृथ्वी का आने वाला कल निर्धारित करेंगे। इसके अलावा इस बात की पुष्टि करना भी आवश्यक है कि वे इस पृथ्वी और समाज के कल्याण के लिए सही दिशा चुनेंगे जिसमें सबका हित अंतर्निहित होगा।