सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

ऑस्ट्रेलिया में नया साल


देश और दुनिया 
ऑस्ट्रेलिया- नया साल ग्रीष्म ऋतु में

पूरे विश्व में बहुत कम ही ऐसे देश हैं जो नए साल का स्वागत गर्मियों के मौसम में करते हैं। आगे बढ़ने से पहले आपकी जानकारी के लिए बता दूँ कि पृथ्वी के ७१ % भाग में जल है और सिर्फ २९ % भाग पर ही स्थल है। उसमें से भी सभी  बड़े महाद्वीप उत्तरी गोलार्ध में स्थित हैं जहाँ पर ४० % हिस्से में स्थल है और ६० % हिस्से में जल यानि कि महासागर हैं। दूसरी ओर दक्षिणी गोलार्ध के मात्र २० % हिस्से में स्थल है जिसमें दक्षिणी अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और अंटार्टिका केवल तीन महाद्वीप हैं और केवल  ३२ देश ही स्थित हैं। इन देशों की संख्या इस प्रकार से है - अफ्रीका के लगभग बीस, एशिया के दो, दक्षिणी अमेरिका के लगभग नौ और पूरा का पूरा ऑस्ट्रेलिया इसमे शामिल हैं। अब इनमें से आज हम बात करेंगे ऑस्ट्रेलिया की जो ग्रीष्म ऋतु में नया साल मनाता है। परन्तु कैसे ? ये जानने के लिए अंत तक ज़रूर पढ़ें। 

ऑस्ट्रेलिया एक ऐसा देश है जो कि अपने आप में पूरा का पूरा महाद्वीप है। एकमात्र ऐसा देश जो कि पूरे महाद्वीप में फैला हुआ है। यहाँ एक और जानकारी दे दूँ, वो ये कि ऑस्ट्रेलिया भारत से दुगने से भी ज़्यादा बड़ा है। जहाँ भारत का कुल क्षेत्रफल ३.२८ मिलियन स्क्वायर किलोमीटर है वहीं ऑस्ट्रेलिया का क्षेत्रफल ७.६८ मिलियन स्क्वायर किलोमीटर है। अब मुद्दे की बात पर आते हैं। आखिर ऑस्ट्रेलिया गर्मियों में नया साल कैसे मनाता है ? जबकि भारत में हम उस समय प्रचंड ठण्ड से जूझ रहे होते हैं ! इसे हमें ऑस्ट्रेलिया की भौगोलिक स्थिति से जोड़कर देखना होगा। ऑस्ट्रेलिया और उसके जैसे कई देश जो दक्षिणी गोलार्ध में हैं वे सभी नव वर्ष के समय ग्रीष्म ऋतु का मज़ा लेते हैं। यहाँ एक और बात जान लें कि दक्षिणी गोलार्ध में स्थित देशों में गर्मियों का मौसम हमारे भारत देश जैसा नहीं होता।अर्थात वहां की गर्मियां हमारे यहाँ की गर्मियों की तरह असहनीय नहीं होती क्योंकि जैसा कि मैंने आपको पहले ही बताया  है कि दक्षिणी गोलार्ध में केवल २० % हिस्से में स्थल है इसका मतलब हुआ कि बाकि के ८० % हिस्से में पानी है जो स्थल के तापमान को आसानी से परिचालित कर बहुत ज्यादा गर्म नहीं होने देता। तो आप समझ गए होंगे कि वहां गर्मियों के मौसम में पारा ५० डिग्री के पार जाये ऐसा कम ही होता है।

अब जानते हैं कि वहां दिसंबर-जनवरी के महीनों में ग्रीष्म ऋतु क्यों होती है ? पृथ्वी सूर्य के चारों तरफ एक निर्धारित पथ पर घूमती है और यह पथ पूर्ण रूप से गोलाकार नहीं है। यह पथ दीर्घ वृत्ताकार है। इसके तहत पृथ्वी कभी सूरज के बहुत पास तो कभी बहुत दूर होती है जिसका असर पृथ्वी पर होने वाले मौसम के परिवर्तन पर देखा जाता है। जब पृथ्वी सूर्य के करीब होती है तब हम ग्रीष्म ऋतु और जब दूर होती है तब शीत ऋतु का अनुभव करते हैं। जब यह दूरी न बहुत ज्यादा और न बहुत कम हो तब हम शरद, बसंत, इत्यादि ऋतुओं का आनंद ले पाते हैं। इसी से जुड़ी  एक और बात है वह यह कि पृथ्वी अपनी धुरी पर सीधी खड़ी नहीं है। वह लगभग २३.५ डिग्री पूर्व की तरफ झुकी हुई है। इस वजह से पृथ्वी के दोनों गोलार्धों में एक समय पर एक जैसा मौसम नहीं रहता है। जिसका मतलब यह हुआ कि जब हम यानी उत्तरी गोलार्ध में रहने वाले लोग ग्रीष्म की तपिश झेलते हैं तब दक्षिणी गोलार्ध के लोग सर्द मौसम का लुत्फ़ उठाते हैं।  ठीक इसके उलट जब हमारे उत्तरी गोलार्ध में ठण्ड हमें कँपाती है तब दक्षिणी गोलार्ध के लोग ग्रीष्म की गर्माहट से जूझ रहे होते हैं। यह सब पृथ्वी के आकार, उसका अपनी धुरी पर एक निर्दिष्ट समय का पालन करते हुए भ्रमण, सूर्य के इर्द-गिर्द निर्धारित समयावधि के हिसाब से परिक्रमा करने के फलस्वरूप होता है। इन जैसी कई और भौगोलिक कारणों से हमें धरती पर जलवायु की विविधताओं को अनुभव करने का अवसर मिलता है।

दिसंबर-जनवरी में जब भारत में कड़ाके की ठण्ड में हम नव वर्ष का स्वागत करते हैं वहीं पृथ्वी के दूसरे छोर पर स्थित ऑस्ट्रेलिया में गर्मियों के मौसम में नए साल का प्रतिग्रहण होता है। एक नज़र ऑस्ट्रेलिया की अक्षांशीय स्थिति पर भी डाल लेते है जो कुछ इस प्रकार से है- १०.४१ डिग्री दक्षिण से ४३.३८ डिग्री दक्षिण। ऑस्ट्रेलिया विश्व का छठा सबसे बड़ा देश और सबसे छोटा महाद्वीप है। चारों तरफ से पानी से घिरा है। इसके पूर्व में प्रशांत और पश्चिम में हिन्द महासागर है। महासागरों से घिरे होने के बावज़ूद भी यहाँ पर जलवायु में विविधताएं अन्य जगहों की तुलना में ज़्यादा है जो एक विरोधाभास है। जब भारत से मॉनसूनी हवाएं विदा लेती हैं उसके कुछ समय बाद ये ऑस्ट्रेलिया पहुँचती हैं और उत्तर की ओर से देश में प्रवेश कर वर्षा करती हैं। जिसका अमूमन समय दिसंबर-जनवरी ही रहता है। यानी कि न केवल ग्रीष्म बल्कि कुछ-कुछ बारिश की फुहारों के बीच भी वहां पर नव वर्ष का आगमन होता है। यह वर्षा देश के लिए अति महत्वपूर्ण है क्यूंकि ऑस्ट्रेलिया में लम्बी बारहमासी नदियों की कमी है और वहां पर ऊँचे पर्वत भी नहीं हैं जहाँ बर्फ की चादरें हों जो पिघल कर नदियों में जल की आपूर्ति करें। इसलिए यह वर्षा पूरे वर्ष के लिए जल की आपूर्ति करने का प्रमुख माध्यम है। 

अध्ययन और अनुसन्धानों में यह पाया गया है कि विश्व भर में जलवायु परिवर्तन का जो दौर चल रहा है उसका बहुत ही बुरा असर ऑस्ट्रेलिया में देखा जा रहा है। विगत ३०-३५ वर्षों में ऑस्ट्रेलिया के विभिन्न जगहों के दैनिक और वार्षिक तापमान तथा वर्षा की मात्रा में बहुत बदलाव आया है। यहाँ आपको बता दूँ कि ऑस्ट्रेलिया के इस हालात के लिए  वहां के लोग उतने ज़िम्मेदार नहीं हैं जितना कि वहां की भौगोलिक परिस्थिति! मतलब ये कि यह सब प्राकृतिक तौर पर हो रहा है जो मनुष्य के नियंत्रण से बाहर है। मैं ऐसा इसलिए कह रही हूँ क्यूंकि दूसरे देशों की तरह वहां औद्योगिक क्रांति उस स्तर पर नहीं आई जिससे की पर्यावरण में प्रदूषण की मात्रा बढ़े और जो जलवायु को भी परिवर्तित करे। वहाँ १९वीं सदी में खनन और पशुपालन ही प्रमुख आर्थिक गतिविधियां थीं और आज भी वहां बैंक, वित्तीय सेवाएं, स्वास्थ संबंधी सेवाएं और अन्य कई तरह की तृतीयक सेवाएं आर्थिक गतिविधियों में शामिल हैं जो  जलवायु परिवर्तित करने में सक्षम नहीं हैं। यूं कह सकते हैं कि वहां मानव ने आर्थिक समृद्धि के लिए प्रदूषण को बढ़ावा देने वाला कोई जोखिम नहीं उठाया। इस देश की भौगोलिक परिस्थिति और उससे प्रभावित जलवायु ही वहां के मौसमी बदलावों का कारण हैं। हमें इस बात की सराहना करनी चाहिए कि जिस गति से वहां जलवायु परिवर्तन हो रहा है ठीक उसी गति से वहां के लोग, सरकार एवं प्रशासन सभी उससे निपटने के लिए रणनीति तैयार कर मुश्तैदी से खड़े हैं। वे इस बात को प्रमाणित कर रहे हैं कि प्रकृति के प्रभुत्व के आगे वे बिना संघर्ष किये घुटने नहीं टेक रहे हैं। यह न केवल उनका अपने देश के प्रति बल्कि पूरे विश्व के प्रति कर्तव्यपरायणता का संकेत देती है। और ऐसा क्यों न हो, आखिर वे एक ऐसे देश में रहते है जो कई मायनों में दुनिया के दूसरे देशों से भिन्न और ज़रा हटके है! ऐसे अद्वितीय देश और महाद्वीप को मानव जाति के बसने योग्य बनाये रखना ज़रूरी भी है !!

इमेज सोर्स -

Pixabay

Facebook Page

Website

YouTube-



टिप्पणियाँ

  1. Hi, I am from ttlyblogs.com hr team. I had seen your written articles. It’s nicely written, and we appreciate your talent so I will like to invite you to work and collaborating with us. Stop wasting your time and effort to wrong place join our group and reach to more peoples. benefits of working with us is that we have a premium quality website, features and support team. We will guide you and improve your writing skills. We are also providing fix and views base revenue per blog that will increase your income. So, don’t miss the opportunity to join us. if you are interested in working with us and more details kindly contact us on our email id: hr@ttlyblogs.com or ttlyblogs@gmail.com. Have a Great Day.

    जवाब देंहटाएं

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

देश भक्ति समूह गान

आज का दिन   समूह गान को समर्पित  'हिन्द देश के निवासी, सभी जन एक हैं । रंग रूप वेश भाषा , चाहे  अनेक  हैं .............' आप में से कितने लोगों ने स्कूल में ये गीत गाया है ? ज़ाहिर सी बात है कि ७०-९० के दशक में केंद्रीय विद्यालय में पढ़ने वाले सभी लोग इस गीत से भली भांति परिचित होंगे !  आज यूँ ही बैठे-बैठे अपने स्कूल के  दिनों में गाये इस गीत की याद आ गयी और लगा कि इसके बारे में कुछ लिखना चाहिए क्यूंकि इसका हमारे यानि केंद्रीय विद्यालय के भूतपूर्व छात्रों के  जीवन और सोच पर अत्यंत गहरा प्रभाव रहा है। भले ही आपने इसे महसूस न किया हो परन्तु इस लेख के अंत तक आप मेरी बात से सौ फीसदी सहमत हो जायेंगे।  आज की इस  बातचीत से आप में से बहुत से लोग खुद को जोड़ पायेंगे बशर्ते कि आप मेरी तरह किसी केंद्रीय विद्यालय के छात्र रहे हों।  आज मुझे स्कूल में होने वाली सुबह की प्रार्थना सभा याद आ गयी। हमारे स्कूल की प्रार्थना सभा में शारीरिक व्यायाम पर बहुत ज़ोर दिया जाता था। सर्दी हो या गर्मी, धूप या बरसात, प्रार्थना सभा होती  ही थी और व्यायाम उसका अभिन्न हिस्सा भी होता ही था। व्यायाम करने के पश्चात् हम

यादों के झरोखों से

आज का दिन यादों के झरोखों से  शायद इस लेख को पढ़ने वालों में से बहुत से लोगों के पिता जी भारतीय वायु सेना में कार्यरत रहे होंगे, तो उनके लिए खुद को इस लेख से जोड़ पाना आसान रहेगा। इस लेख के द्वारा मैं आप लोगों को अपनी कुछ ऐसी सुखद यादों के गलियारों में ले जाना चाहती हूँ जिन्हे मैंने जिया है। तो आज का दिन उन दिनों को याद करने का है और इस बात पर विचार करने का है कि हमारी पीढ़ी वैसे दिनों को क्यों सहेज कर नहीं रख पायी ?  भारतीय सेना की सबसे प्रमुख बात है कि उसमें सभी लोग धर्म, जाति, वर्ण, राज्य आदि की विभिन्नताओं से परे होते हैं। इस बात को मैंने बहुत करीब से देखा है। बात आज से लगभग २५ से ३० साल पहले की है जब मेरे पिताजी वायु सेना में काम करते थे और हम किसी वायु सेना के कैंप में रहा करते थे। उन जगहों पर साल के सभी पर्व बहुत ही मज़ेदार होते थे। यूँ समझ लीजिये कि त्यौहार भले ही किसी एक राज्य में मनाया जाने वाला हो पर वहां पर सभी लोग इन त्योहारों को मिलकर मानते थे। मार्च में जब होली मनाई जाती थी तो सभी धर्म के लोग एक निर्धारित जगह पर इकठ्ठा हो जाते और जम कर होली खेलते। ऐसे ही अप्रैल में बंगालियों

पेड़-पौधों की दुनिया: अमलतास

पेड़-पौधों की दुनिया अमलतास  सुन्दर पीले फूलों से लदे ये हरे-भरे पेड़ भारत के हर शहर और हर गाँव में दिखते हैं।  कभी उन फूलों का चटक पीला रंग चिलचिलाती धूप में भी मुस्कुराकर हमें भयंकर गर्मी  के मौसम की चेतावनी देता है और कभी उनका कोमल जीवंत रंग हमारी आंखों को सुकून पहुंचाता है। अब आपने अनुमान लगा लिया होगा कि मैं इंडियन लबर्नम के बारे में बात कर रही  हूं। जी हाँ, जिसे हम हिंदी में अमलतास कहते हैं मैं उसी के फूलों की बात कर रही थी।  साल के इस समय पर  जब सर्दियों का मौसम अपना पैर पसार चुका है ऐसे में  अमलतास के बारे में बात करना भले ही थोड़ा अटपटा लगे परन्तु  मैं आज इस पेड़ के बारे में बात करने पर ज़ोर दूंगी क्योंकि मुझे सर्दियाँ रास नहीं आती। ऐसा बिलकुल नही है कि मुझे ग्रीष्मकाल बहुत पसंद है। लेकिन फिर भी मैं सर्दियों की सुबह मन मारकर घर का काम करने की बजाय गर्मियों में पसीना बहाना ज़्यादा पसंद करती हूँ। और कुछ संभव हो न हो पर मैं कम से कम अपने विचारों में ग्रीष्म ऋतू को जीवित रखना चाहती हूँ। चलिए अब मुद्दे पर आते हैं। मैं आपके साथ इंडियन लैबर्नम के बारे में कुछ जानकारी साझा करूँगी जो मैंने

द पर्ल ऑफ़ द ओरिएंट सी- फिलीपीन्स

देश और दुनिया  फिलीपीन्स- द पर्ल ऑफ़ द ओरिएंट सी यानि पूर्वी समुद्र का मोती    विश्व के कई देश द्वीपों के समूह से बने हुए हैं। छोटे छोटे द्वीपों के संकलन से बने ये देश भले ही क्षेत्र फल में ज़्यादा नहीं हैं परन्तु इनकी आर्थिक विकास की दर बड़े बड़े देशों से भी कहीं आगे है। कितनी हैरान कर देने वाली बात है ये परन्तु सच है! उदाहरण के तौर पर जब हम जापान, इंडोनेशिया, सिंगापुर, मलेशिया आदि कई एशियाई देशों के आर्थिक विकास की दर को इनसे कई गुना बड़े देश जैसे पाकिस्तान, अफगानिस्तान, नेपाल से तुलना करके देखते हैं तो हम यह अंतर साफ़ तौर पर देख सकते हैं। यह इस बात को सिद्ध करता है कि किसी  देश का प्रगतिशील होना इस बात पर निर्भर नहीं करता कि वह आकार में कितना बड़ा है अपितु इस पर निर्भर करता है कि वहां के नागरिकों ने अपने देश के संसाधनों को किस तरह से अपने और अपने देश की उन्नत्ति के लिए सटीक ढंग से इस्तेमाल किया है। आज मैं देश और दुनिया में एक ऐसे देश के बारे में बताने जा रही हूँ जो छोटा होने के बावजूद भी उन्नत देशों की श्रेणी में आता है। परन्तु मैं उसकी आर्थिक दशा अथवा उससे जुड़ी बात पर टिप्पणी नहीं करूंगी।

जापान का सूर्योदय

देश और दुनिया  सूर्योदय का देश  जापान    क्या आप जानते हैं कि  जापान को सूर्योदय का देश क्यों कहा जाता है ? चलिए इस बारे में चर्चा करते हैं। तो सबसे पहले बता दूँ कि इसका राज़ जापान के नाम में ही छिपा है। जी हाँ, जिस देश को हम जापान कहते हैं उसका आधिकारिक या जापानी नाम है निप्पॉन या निहों। आइये जानते है कि इस शब्द का अर्थ क्या है ? निप्पॉन शब्द दो जापानी शब्दों के मेल से बना है, पहला शब्द है 'नीची' जिसका अर्थ है सूरज अथवा दिन। दूसरा शब्द है, होण जिसका अर्थ है उद्भव या उगना। इन दोनों शब्दों के मेल से बने शब्द निप्पॉन का अर्थ है, सूरज का उगना या जहाँ से सूरज उगता है। अब इस देश को सम्बोधित करने के लिए आखिर इस नाम का चुनाव क्यों किया गया है ? इतिहास की मानें तो ऐसा कहा जाता है कि जापान को यह नाम चीन ने दिया था। प्राचीन चीनी मान्यता के अनुसार जापान वहां स्थित था जहाँ से चीनी लोगों को सूर्योदय दिखता था।   परन्तु यदि हम भौगोलिक दृष्टिकोण से निप्पॉन के नामकरण की चर्चा करें, तो हम पाएंगे कि इस नाम की सटीकता में कोई दो राय नहीं है। भूगोल शास्त्र के अनुसार किसी देश की भौगोलिक स्थिति जानने