सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

Vidal de la Blache लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

पॉल विडाल डी ला ब्लाश

भूगोलशास्त्री   पॉल विडाल डी ला ब्लाश  (पेज़ेन्स, २२ जनवरी १८४५ - ५ अप्रैल १९१८ ) विडाल डी  ला ब्लाश प्रमुख फ़्रांसिसी भूगोलशास्त्री थे। भूगोल के क्षेत्र में उनके द्वारा किया गया कार्य सराहनीय है। वे भूगोल में अपने योगदान की वजह से न केवल फ़्रांस में बल्कि समस्त विश्व में प्रख्यात हैं। इसका अनुमान इस बात से लगाया जा सकता है कि उनकी किताबों को केवल फ्रेंच भाषा में ही नहीं बल्कि अंग्रेजी भाषा में अनुवाद करके इस्तेमाल में लाया जाता है।  ब्लाश के कार्य निम्नलिखित बिंदुओं में संग्रहित हैं - उन्हें आधुनिक फ्रेंच भूगोल का संस्थापक माना जाता है।  उन्होंने फ़्रांसिसी भू-राजनीति की भी संस्थापना की थी।   उनके प्रकाशित कार्यों में १७ पुस्तकें, १०७ लेख, २४० समीक्षा और विवरण शामिल हैं। इनमे से कुछ का अंग्रेजी अनुवाद भी उपलब्ध है।  उनके हिसाब से किसी स्थान पर रहने वाले लोगों की जीवन शैली वहां के समाज, अर्थव्यवस्था, लोगों की विचारधारा और मानसिक स्थिति से प्रभावित होती है और इसका प्रभाव वहां के परिदृश्य पर भी देखने को मिलता है। जिसका अर्थ है कि मानव अपनी समझ बूझ से प्रकृति को अपने हिसाब से इस्तेमाल में लात