भूगोल शास्त्री - टॉलेमी (c. 100 CE - c. 170 CE) टॉलेमी को न केवल एक महान गणितज्ञ और ज्योतिषी के रूप में जाना जाता है बल्कि उन्हें एक भूगोलवेत्ता के रूप में भी माना जाता है। उन्होंने कई ग्रंथ लिखे हैं जिसकी वजह से उन्हें अपने युग के महान दार्शनिक के रूप में स्थापित किया जा सकता है। यहाँ हम उनकी चर्चा एक भूगोलवेत्ता के रूप में करेंगे। वैसे तो उन्होंने कई विषयों में उल्लेखनीय किताबें लिखी हैं परन्तु उनमें से तीन में उन्हें बहुत प्रशंसा और पहचान मिली है और उन तीन में से एक भूगोल विषय पर है। इसे लैटिन भाषा में जियोग्राफिया और कोस्मोग्राफिया के रूप में जाना जाता है। यह पुस्तक दूसरी शताब्दी के रोमन साम्राज्य के भौगोलिक ज्ञान का संकलन है। भूगोल के क्षेत्र में उनके कुछ योगदान: उन्होंने स्थान को नामित करने के लिए निर्देशांक का इस्तेमाल किया और पृथ्वी के भू-गर्भ मॉडल को प्रस्तुत किया। उन्होंने भूमध्य रेखा के संदर्भ में ग्लोब पर अक्षांशों के अंकन का उपयोग शुरू किया, जिसका आज तक पालन किया जाता है। उन्होंने नक्शे बनाने की तकनीकों ...
वर्षों तक शिक्षण से जुड़े रहने के कारण ज्ञान प्राप्त करना और उसका संचार करना मेरा प्रमुख कार्य रहा है। इसी के तहत, मुझे समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी का एहसास भी है। इस ब्लॉग का मूल ध्येय आज की पीढ़ी में, समाज और वातावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाना, और उन्हें यह एहसास दिलाना है कि उनके द्वारा आज उठाए गए कदम इस पृथ्वी का आने वाला कल निर्धारित करेंगे। इसके अलावा इस बात की पुष्टि करना भी आवश्यक है कि वे इस पृथ्वी और समाज के कल्याण के लिए सही दिशा चुनेंगे जिसमें सबका हित अंतर्निहित होगा।