सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

फ़िनलैंड - क्यों झीलों का देश ?

देश और दुनिया  फ़िनलैंड-  झीलों का देश  नॉर्वे के बाद एक और यूरोपीय देश की जानकारी आपके सामने प्रस्तुत करने जा रही हूँ। भरोसा रखिये कि 'देश और दुनिया' की इस श्रृंखला में विश्व के लगभग सभी देश जो किसी न किसी प्रकार से दूसरे देशों से भिन्न हैं अथवा अपनी किसी विशेषता की  वजह से अलग पहचान  रखते हैं  उनके बारे में पढ़ने को ज़रूर मिलेगा। परन्तु इसके लिए आपको भी मेरे साथ इस ब्लॉग से जुड़े रहने का वादा  करना होगा ! रहेंगे न? तो आज की चर्चा के लिए जो देश चुना गया है वो है फ़िनलैंड, जो नॉर्वे का पड़ोसी देश है। यहाँ की ख़ास बात है यहाँ पर पायी जाने वाली असंख्य झीलें जिसकी वजह से इसे हज़ार झीलों का देश कहा जाता है। तो आखिर ये झीलों का देश क्यों कहलाता हैं,  चलिए उसके बारे में जान लेते हैं।  हमारी पृथ्वी अपनी उत्पत्ति से लेकर अब तक कई भौगोलिक प्रक्रियाओं से गुज़र चुकी है जिनमें से एक प्रमुख घटना है हिमयुग। ये वह समय था जब पूरी पृथ्वी का तापमान शून्य से नीचे गिर गया था और सारी पृथ्वी को बर्फ के आवरण ने ढक लिया था।  वैज्ञानिकों का मानना है कि पृथ्वी पर दो बार ऐसा हो चुका है। यदि वैज्ञानिक दृष्टिकोण से

पेड़-पौधों की दुनिया : हरसिंगार (शिउली)

 पेड़- पौधों की दुनिया   हरसिंगार (शिउली) ज़रा सोचकर बताईये तो चंपा, चमेली, जूही, रजनीगंधा और हरसिंगार के फूलों में क्या समानता है ? शायद आप ने कहा कि रंग ! जी हाँ, इन सभी फूलों का रंग सफ़ेद है।  निर्मल, शुद्ध और उजला श्वेत रंग जो हर तरह की मिलावट से दूर है। और कोई बात जो इनमें मिलती जुलती हो ? जी हाँ, इन फूलों की मंत्र मुग्ध कर देने वाली सुगंध। ऐसा शायद ही कभी किसी के साथ हुआ हो कि उन्होंने ये छोटे- छोटे मन मोह लेने वाले सफ़ेद फूलों से लदे  वृक्षों अथवा पौधों को  न देखा हो क्यूंकि उनकी सुंदरता को एकबार के लिए नज़रअंदाज़ कर भी दें परन्तु इन फूलों की बेहद आकर्षक खुशबू से  कोई नहीं बच सकता। इनकी सुगंध अनायास ही सबको अपनी तरफ आकर्षित करती  है। इनमें से ही जिसके बारे में आज मैंने लिखने का मन बनाया है वो है हरसिंगार।  शुरू करने से पहले एक बात पूछती चलूँ और अगर इसके बारे में आपकी राय भी पता चल जाये तो बहुत बढ़िया रहेगा ! दरअसल ये एक सवाल है, क्या ये कहना सही है कि किताबों, कहानियों, गानों और कविताओं का  हमारी सोच, जिज्ञासा और विचारधारा पर बहुत असर पड़ता है ?  मेरे हिसाब से तो इसका जवाब हाँ होना चाहि

ऑस्ट्रेलिया में नया साल

देश और दुनिया  ऑस्ट्रेलिया- नया साल ग्रीष्म ऋतु में पूरे विश्व में बहुत कम ही ऐसे देश हैं जो नए साल का स्वागत गर्मियों के मौसम में करते हैं। आगे बढ़ने से पहले आपकी जानकारी के लिए बता दूँ कि पृथ्वी के ७१ % भाग में जल है और सिर्फ २९ % भाग पर ही स्थल है। उसमें से भी सभी  बड़े महाद्वीप उत्तरी गोलार्ध में स्थित हैं जहाँ पर ४० % हिस्से में स्थल है और ६० % हिस्से में जल यानि कि महासागर हैं। दूसरी ओर दक्षिणी गोलार्ध के मात्र २० % हिस्से में स्थल है जिसमें दक्षिणी अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और अंटार्टिका केवल तीन महाद्वीप हैं और केवल  ३२ देश ही स्थित हैं। इन देशों की संख्या इस प्रकार से है - अफ्रीका के लगभग बीस, एशिया के दो, दक्षिणी अमेरिका के लगभग नौ और पूरा का पूरा ऑस्ट्रेलिया इसमे शामिल हैं। अब इनमें से आज हम बात करेंगे ऑस्ट्रेलिया की जो ग्रीष्म ऋतु में नया साल मनाता है। परन्तु कैसे ? ये जानने के लिए अंत तक ज़रूर पढ़ें।  ऑस्ट्रेलिया एक ऐसा देश है जो कि अपने आप में पूरा का पूरा महाद्वीप है। एकमात्र ऐसा देश जो कि पूरे महाद्वीप में फैला हुआ है। यहाँ एक और जानकारी दे दूँ, वो ये कि ऑस्ट्रेलिया भारत से दुगन

नॉर्वे का सूर्यास्त

देश और दुनिया  नॉर्वे, जहाँ सूर्यास्त नहीं होता ! कितनी अद्भुत बात है कि हमारी पृथ्वी पर जहाँ लगभग हर जगह दिन और रात का होना प्रतिदिन की प्रक्रिया है वहीं पृथ्वी के ही किसी एक भाग में कुछ ऐसे देशों का समूह है जहाँ साल के आधे समय में केवल दिन और आधे समय में केवल रात रहती है। ज़रा सोच कर देखिये कैसे वहां रहने वाले लोग दिन में ही रात की तरह सो जाते हैं और रात में काम के लिए निकलते हैं! कैसे उन्होंने अपनी दिनचर्या को प्रकृति के हिसाब से ढाला हुआ है जो इस बात का संकेत देती है कि मनुष्य किसी भी परिस्थिति के अनुसार ढल सकता है। इसे भूगोल की भाषा में मानव का प्रकृतिकरण कहते हैं। चलिए आज हम एक ऐसे देश के बारे में जानने का प्रयास करते हैं जहाँ हमारे देश की तरह हर रोज़ दिन-रात नहीं होते। जी हाँ, नॉर्वे एक ऐसा ही देश है! आज मैं नॉर्वे के बारे में चर्चा करूंगी जिसे हम अंग्रेज़ी में 'लैंड ऑफ़ द मिडनाइट सन' कहते हैं। आखिर उसे ऐसा क्यों कहते हैं ? चलिए जानते हैं ....  हम इसको भूगोल की दृष्टि से समझने का प्रयास करेंगे। यहाँ हमें दो बातें याद रखनी हैं - पहली बात है पृथ्वी का अक्षीय झुकाव और दूसरी बात

पेड़-पौधों की दुनिया: पलाश

पेड़-पौधों की दुनिया  पलाश  हिंदी भाषा में प्रयोग होने वाला एक बहुत ही प्रचलित मुहावरा है 'ढाक के तीन पात'। जब मैं एक विद्यार्थी थी मैंने कई बार अपने शिक्षकों को इस मुहावरे का प्रयोग करते हुए सुना था। परन्तु सच मानिये, भले ही मुझे मुहावरे का अर्थ याद हो गया था मगर यह जानने की उत्सुकता हमेशा से थी कि आखिर ये ढाक है क्या? तभी से मेरी खोज शुरू हुई। समझ लीजिये कि इस  लेख की प्रेरणा वहीं से मिली। ढाक की खोज करते हुए मैंने न केवल ये जाना कि  ढाक असल में एक पेड़ का नाम है बल्कि यह भी जाना कि यह वृक्ष कितनी खूबियों से भरा है। इस मुहावरे की उत्पत्ति इस पेड़ के पत्तों की इस विशेषता से हुई है कि वे तीन के समूह में उगते हैं और इसके इस गुण में कभी कोई परिवर्तन नहीं होता। तो जब किसी व्यक्ति या परिस्तिथि में हमें कोई बदलाव नहीं दिखता है तो हम कहते है ," फिर वही ढाक के तीन पात "। खैर में इस मुहावरे का विश्लेषण न करते हुए मुद्दे पर आती हूँ। तो आज का मेरा लेख  ढाक के वृक्ष पर केंद्रित है जहाँ मैं इस वृक्ष से जुड़ी कुछ भौगोलिक बातें बताउंगी। पहली बार मैंने इस वृक्ष को छात्रावस्था में ही देख

पेड़-पौधों की दुनिया : स्प्रूस

पेड़- पौधों की दुनिया  स्प्रूस   जब हर तरफ क्रिसमस का माहौल हो मेरे हिसाब से तभी क्रिसमस के पेड़ के बारे में बात करने के लिए बहतरीन समय है। आज आप लोगों से निवेदन है कि क्रिसमस की सजावट के लिए इस्तेमाल होने वाले बहुत लोकप्रिय पेड़ों में से एक का संक्षिप्त विवरण प्राप्त करने के लिए यहां बने रहें। आपने देखा होगा कि क्रिसमस की सजावट के लिए अक्सर स्प्रूस, पाइन या देवदार का पौधा चुना जाता है। उन्ही में से आज हम स्प्रूस पर चर्चा करने वाले  हैं। स्प्रूस, एक ऐसा पेड़ जो त्रिकोण आकार का होता है। आइए सबसे पहले इस पेड़ से संबंधित कुछ बुनियादी बातें जान लेते हैं। यह खूबसूरत पेड़ समशीतोष्ण प्रकार की वनस्पति की श्रेणी में आता है। यह वनस्पतियां उन क्षेत्रों में उगती हैं, जहाँ सर्दियों में बर्फबारी होती है और गर्मियों का मौसम हल्की गर्मी वाला होता है। इन जगहों पर मध्यम से कम वर्षा होती है। इन क्षेत्रों में यह शंकुधारी वृक्ष पाए जाते हैं जो अपने आकार की वजह से बर्फ के आवरण को आसानी से नीचे गिरा देते हैं। यहाँ पर सूरज की लम्बी किरणें पड़ती हैं जिसकी वजह से ये पेड़ सूरज की रौशनी पाने के लिए एक दूसरे के साथ ह

टॉलेमी

भूगोल शास्त्री - टॉलेमी  (c. 100 CE - c. 170 CE) टॉलेमी को न केवल एक महान गणितज्ञ और ज्योतिषी के रूप में जाना जाता है बल्कि उन्हें एक भूगोलवेत्ता के रूप में भी माना जाता है। उन्होंने कई ग्रंथ लिखे हैं जिसकी वजह से उन्हें अपने युग के महान दार्शनिक के रूप में स्थापित किया जा सकता है। यहाँ हम उनकी चर्चा एक भूगोलवेत्ता के रूप में करेंगे। वैसे तो उन्होंने कई विषयों में उल्लेखनीय किताबें लिखी हैं परन्तु उनमें से तीन में उन्हें बहुत प्रशंसा और पहचान मिली है और उन तीन में से एक भूगोल विषय पर है। इसे लैटिन भाषा में जियोग्राफिया और कोस्मोग्राफिया के रूप में जाना जाता है। यह पुस्तक दूसरी शताब्दी के रोमन साम्राज्य के भौगोलिक ज्ञान का संकलन है। भूगोल के क्षेत्र में उनके कुछ योगदान: उन्होंने स्थान को नामित करने के लिए निर्देशांक का इस्तेमाल किया और पृथ्वी के भू-गर्भ मॉडल को प्रस्तुत किया। उन्होंने भूमध्य रेखा के संदर्भ में ग्लोब पर अक्षांशों के अंकन का उपयोग शुरू किया, जिसका आज तक पालन किया जाता है। उन्होंने नक्शे बनाने की तकनीकों का वर्णन किया। हालाँकि उन्होंने कहा था कि दुनिया का अस्तित्व या मनुष्