सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

पेड़-पौधों की दुनिया : स्प्रूस

पेड़- पौधों की दुनिया  स्प्रूस   जब हर तरफ क्रिसमस का माहौल हो मेरे हिसाब से तभी क्रिसमस के पेड़ के बारे में बात करने के लिए बहतरीन समय है। आज आप लोगों से निवेदन है कि क्रिसमस की सजावट के लिए इस्तेमाल होने वाले बहुत लोकप्रिय पेड़ों में से एक का संक्षिप्त विवरण प्राप्त करने के लिए यहां बने रहें। आपने देखा होगा कि क्रिसमस की सजावट के लिए अक्सर स्प्रूस, पाइन या देवदार का पौधा चुना जाता है। उन्ही में से आज हम स्प्रूस पर चर्चा करने वाले  हैं। स्प्रूस, एक ऐसा पेड़ जो त्रिकोण आकार का होता है। आइए सबसे पहले इस पेड़ से संबंधित कुछ बुनियादी बातें जान लेते हैं। यह खूबसूरत पेड़ समशीतोष्ण प्रकार की वनस्पति की श्रेणी में आता है। यह वनस्पतियां उन क्षेत्रों में उगती हैं, जहाँ सर्दियों में बर्फबारी होती है और गर्मियों का मौसम हल्की गर्मी वाला होता है। इन जगहों पर मध्यम से कम वर्षा होती है। इन क्षेत्रों में यह शंकुधारी वृक्ष पाए जाते हैं जो अपने आकार की वजह से बर्फ के आवरण को आसानी से नीचे गिरा देते हैं। यहाँ पर सूरज की लम्बी किरणें पड़ती हैं जिसकी वजह से ये पेड़ सूरज की रौशनी पाने के लिए एक दूसरे के साथ ह

टॉलेमी

भूगोल शास्त्री - टॉलेमी  (c. 100 CE - c. 170 CE) टॉलेमी को न केवल एक महान गणितज्ञ और ज्योतिषी के रूप में जाना जाता है बल्कि उन्हें एक भूगोलवेत्ता के रूप में भी माना जाता है। उन्होंने कई ग्रंथ लिखे हैं जिसकी वजह से उन्हें अपने युग के महान दार्शनिक के रूप में स्थापित किया जा सकता है। यहाँ हम उनकी चर्चा एक भूगोलवेत्ता के रूप में करेंगे। वैसे तो उन्होंने कई विषयों में उल्लेखनीय किताबें लिखी हैं परन्तु उनमें से तीन में उन्हें बहुत प्रशंसा और पहचान मिली है और उन तीन में से एक भूगोल विषय पर है। इसे लैटिन भाषा में जियोग्राफिया और कोस्मोग्राफिया के रूप में जाना जाता है। यह पुस्तक दूसरी शताब्दी के रोमन साम्राज्य के भौगोलिक ज्ञान का संकलन है। भूगोल के क्षेत्र में उनके कुछ योगदान: उन्होंने स्थान को नामित करने के लिए निर्देशांक का इस्तेमाल किया और पृथ्वी के भू-गर्भ मॉडल को प्रस्तुत किया। उन्होंने भूमध्य रेखा के संदर्भ में ग्लोब पर अक्षांशों के अंकन का उपयोग शुरू किया, जिसका आज तक पालन किया जाता है। उन्होंने नक्शे बनाने की तकनीकों का वर्णन किया। हालाँकि उन्होंने कहा था कि दुनिया का अस्तित्व या मनुष्

जापान का सूर्योदय

देश और दुनिया  सूर्योदय का देश  जापान    क्या आप जानते हैं कि  जापान को सूर्योदय का देश क्यों कहा जाता है ? चलिए इस बारे में चर्चा करते हैं। तो सबसे पहले बता दूँ कि इसका राज़ जापान के नाम में ही छिपा है। जी हाँ, जिस देश को हम जापान कहते हैं उसका आधिकारिक या जापानी नाम है निप्पॉन या निहों। आइये जानते है कि इस शब्द का अर्थ क्या है ? निप्पॉन शब्द दो जापानी शब्दों के मेल से बना है, पहला शब्द है 'नीची' जिसका अर्थ है सूरज अथवा दिन। दूसरा शब्द है, होण जिसका अर्थ है उद्भव या उगना। इन दोनों शब्दों के मेल से बने शब्द निप्पॉन का अर्थ है, सूरज का उगना या जहाँ से सूरज उगता है। अब इस देश को सम्बोधित करने के लिए आखिर इस नाम का चुनाव क्यों किया गया है ? इतिहास की मानें तो ऐसा कहा जाता है कि जापान को यह नाम चीन ने दिया था। प्राचीन चीनी मान्यता के अनुसार जापान वहां स्थित था जहाँ से चीनी लोगों को सूर्योदय दिखता था।   परन्तु यदि हम भौगोलिक दृष्टिकोण से निप्पॉन के नामकरण की चर्चा करें, तो हम पाएंगे कि इस नाम की सटीकता में कोई दो राय नहीं है। भूगोल शास्त्र के अनुसार किसी देश की भौगोलिक स्थिति जानने

पेड़-पौधों की दुनिया: अमलतास

पेड़-पौधों की दुनिया अमलतास  सुन्दर पीले फूलों से लदे ये हरे-भरे पेड़ भारत के हर शहर और हर गाँव में दिखते हैं।  कभी उन फूलों का चटक पीला रंग चिलचिलाती धूप में भी मुस्कुराकर हमें भयंकर गर्मी  के मौसम की चेतावनी देता है और कभी उनका कोमल जीवंत रंग हमारी आंखों को सुकून पहुंचाता है। अब आपने अनुमान लगा लिया होगा कि मैं इंडियन लबर्नम के बारे में बात कर रही  हूं। जी हाँ, जिसे हम हिंदी में अमलतास कहते हैं मैं उसी के फूलों की बात कर रही थी।  साल के इस समय पर  जब सर्दियों का मौसम अपना पैर पसार चुका है ऐसे में  अमलतास के बारे में बात करना भले ही थोड़ा अटपटा लगे परन्तु  मैं आज इस पेड़ के बारे में बात करने पर ज़ोर दूंगी क्योंकि मुझे सर्दियाँ रास नहीं आती। ऐसा बिलकुल नही है कि मुझे ग्रीष्मकाल बहुत पसंद है। लेकिन फिर भी मैं सर्दियों की सुबह मन मारकर घर का काम करने की बजाय गर्मियों में पसीना बहाना ज़्यादा पसंद करती हूँ। और कुछ संभव हो न हो पर मैं कम से कम अपने विचारों में ग्रीष्म ऋतू को जीवित रखना चाहती हूँ। चलिए अब मुद्दे पर आते हैं। मैं आपके साथ इंडियन लैबर्नम के बारे में कुछ जानकारी साझा करूँगी जो मैंने

बांग्लादेश की नदियाँ

देश और दुनिया   नदियों का देश : बांग्लादेश    आपको यह जानकर हैरानी होगी कि बांग्लादेश भले ही एक छोटा सा देश है जो केवल 1,48,460 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैला है परन्तु वहां पर दुनिया की सर्वाधिक नदियां बहती हैं। अर्थात वहां ज़मीन का बहुत सारा हिस्सा नदियों से ढका हुआ है। वैसे तो इस देश में कुल मिलकर कितनी नदियां है इस बात पर विशेषज्ञों में मतभेद है। जैसे, हाल में किये गए सर्वेक्षण के अनुसार कुछ का मानना है कि वहां 310 नदियां बहती हैं। दूसरी ओर अन्य विशेषज्ञों के अनुसार वहां 405 नदियां बहती हैं। यदि इतिहास को टटोला जाये तो वहां पर 700 से अधिक नदियों के बहने का उल्लेख किया गया है। नदियों की कुल संख्या को लेकर जो एक और बात गौर करने वाली है वह यह कि कहीं पर एक ही नदी के अलग-अलग जगह पर अलग-अलग नाम हैं और उसकी गिनती अलग-अलग नदी के रूप में ही की गयी है। मतलब कि नदियों की कुल संख्या की सूची में एक ही नदी अलग-अलग नाम से कई बार शामिल हुई है। संख्या चाहे जो भी हो 300, 400 या फिर 700, उस देश के क्षेत्रफ़ल के हिसाब से तो बहुत ज्यादा है। परन्तु दुःख की बात यह है कि बदलते समय के साथ इनमें से कई नदियों

स्ट्राबो

  भूगोल शास्त्री - स्ट्राबो  (c. 63 BC - c. AD 24, Amaseia) स्ट्रैबो एक ग्रीक भूगोलवेत्ता, दार्शनिक और इतिहासकार थे। उन्हें देश विदेश की यात्रा करने का बहुत शौक़ था। उनके अभियान का उद्देश्य था पूरी पृथ्वी को जानना। उन्होंने अपनी यात्राओं से तीन प्रमुख महाद्वीपों- अफ्रीका, यूरोप और पश्चिमी एशिया में दूर-दूर के कई क्षेत्रों को अच्छी तरह से देखा था और उनके बारे में जानकारी बटोरी थी। इसका उल्लेख उनकी किताबों में पाया गया है। उन्होंने मिस्र, टस्कनी, इथियोपिया, गायरोस, फिलै का पता लगाया और अपनी टिप्पणियों को दर्ज किया जो उनकी पुस्तक में संकलित और प्रकाशित की गई हैं। भूगोल में उनका प्रमुख योगदान निम्नलिखित हैं: उन्होंने 'जियोग्राफिका' पुस्तक लिखी थी जो 17 पुस्तकों में विभाजित है। उन्होंने किसी क्षेत्र की स्थिति और स्थान का वर्णन करने के लिए गणितीय गणना देने के बजाय स्थान के स्पष्टीकरण के लिए वर्णनात्मक दृष्टिकोण का समर्थन किया। उनके काम का व्यापक रूप से मानवशास्त्रीय अध्ययन के लिए उपयोग किया जाता है। उनकी किताबें इतिहास, लोग, रक्षा, राजनीति, समाज, शहरों, संस्कृति और अपने युग की अर्थव्य

इराटोस्थेनेस

भूगोल शास्त्री - इराटोस्थेनेस      (c. 276 BCE- c.194 BCE, Cyrene) इराटोस्थेनेस  एक वैज्ञानिक, गणितज्ञ, लेखक, कवि और एक खगोलशास्त्री थे। उन्होंने आधुनिक भौगोलिक अध्ययनों को एक ठोस आधार प्रदान करने के लिए विशिष्ट भूमिका निभाई है। उन्हें एक भूगोलवेत्ता के रूप में माना जाता है क्योंकि उन्होंने भूगोल के अध्ययन के क्षेत्र में निम्नलिखित योगदान दिया है : उन्होंने 'भूगोल' शब्द गढ़ा है।  वे पृथ्वी की परिधि का माप देने वाले पहले व्यक्ति थे जो सटीक आकार के बहुत करीब है। उन्होंने पृथ्वी के अक्ष के झुकाव को मापा है। उन्होंने एक पुस्तक कैटस्टरिज़म लिखी थी जो नक्षत्रों की व्याख्या करती है। उन्होंने अक्षांश और देशांतर की अवधारणा को आगे बढ़ाया। उन्होंने दुनिया के प्रक्षेपण का विकास किया। गणित और भूगोल के क्षेत्रों में उनके अधिकांश काम संकलित किए गए हैं जिसे प्लिनी, पॉलीबियस, स्ट्रैबो और मार्सियानस जैसे कई ग्रीक लेखकों और इतिहासकारों ने सार्वजनिक पटल पर लाने का काम किया है। लेकिन दुखद बात यह है कि यह सब उनकी मृत्यु के बाद हुआ है। कोई भी भूगोलवेत्ता उनके द्वारा किये गए काम का सहारा लिए बिना भूगो