सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

पेड़-पौधों की दुनिया: अमलतास

पेड़-पौधों की दुनिया अमलतास  सुन्दर पीले फूलों से लदे ये हरे-भरे पेड़ भारत के हर शहर और हर गाँव में दिखते हैं।  कभी उन फूलों का चटक पीला रंग चिलचिलाती धूप में भी मुस्कुराकर हमें भयंकर गर्मी  के मौसम की चेतावनी देता है और कभी उनका कोमल जीवंत रंग हमारी आंखों को सुकून पहुंचाता है। अब आपने अनुमान लगा लिया होगा कि मैं इंडियन लबर्नम के बारे में बात कर रही  हूं। जी हाँ, जिसे हम हिंदी में अमलतास कहते हैं मैं उसी के फूलों की बात कर रही थी।  साल के इस समय पर  जब सर्दियों का मौसम अपना पैर पसार चुका है ऐसे में  अमलतास के बारे में बात करना भले ही थोड़ा अटपटा लगे परन्तु  मैं आज इस पेड़ के बारे में बात करने पर ज़ोर दूंगी क्योंकि मुझे सर्दियाँ रास नहीं आती। ऐसा बिलकुल नही है कि मुझे ग्रीष्मकाल बहुत पसंद है। लेकिन फिर भी मैं सर्दियों की सुबह मन मारकर घर का काम करने की बजाय गर्मियों में पसीना बहाना ज़्यादा पसंद करती हूँ। और कुछ संभव हो न हो पर मैं कम से कम अपने विचारों में ग्रीष्म ऋतू को जीवित रखना चाहती हूँ। चलिए अब मुद्दे पर आते हैं। मैं आपके साथ इंडियन लैबर्नम के बारे में कुछ जानकारी साझा करूँगी जो मैंने

बांग्लादेश की नदियाँ

देश और दुनिया   नदियों का देश : बांग्लादेश    आपको यह जानकर हैरानी होगी कि बांग्लादेश भले ही एक छोटा सा देश है जो केवल 1,48,460 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैला है परन्तु वहां पर दुनिया की सर्वाधिक नदियां बहती हैं। अर्थात वहां ज़मीन का बहुत सारा हिस्सा नदियों से ढका हुआ है। वैसे तो इस देश में कुल मिलकर कितनी नदियां है इस बात पर विशेषज्ञों में मतभेद है। जैसे, हाल में किये गए सर्वेक्षण के अनुसार कुछ का मानना है कि वहां 310 नदियां बहती हैं। दूसरी ओर अन्य विशेषज्ञों के अनुसार वहां 405 नदियां बहती हैं। यदि इतिहास को टटोला जाये तो वहां पर 700 से अधिक नदियों के बहने का उल्लेख किया गया है। नदियों की कुल संख्या को लेकर जो एक और बात गौर करने वाली है वह यह कि कहीं पर एक ही नदी के अलग-अलग जगह पर अलग-अलग नाम हैं और उसकी गिनती अलग-अलग नदी के रूप में ही की गयी है। मतलब कि नदियों की कुल संख्या की सूची में एक ही नदी अलग-अलग नाम से कई बार शामिल हुई है। संख्या चाहे जो भी हो 300, 400 या फिर 700, उस देश के क्षेत्रफ़ल के हिसाब से तो बहुत ज्यादा है। परन्तु दुःख की बात यह है कि बदलते समय के साथ इनमें से कई नदियों

स्ट्राबो

  भूगोल शास्त्री - स्ट्राबो  (c. 63 BC - c. AD 24, Amaseia) स्ट्रैबो एक ग्रीक भूगोलवेत्ता, दार्शनिक और इतिहासकार थे। उन्हें देश विदेश की यात्रा करने का बहुत शौक़ था। उनके अभियान का उद्देश्य था पूरी पृथ्वी को जानना। उन्होंने अपनी यात्राओं से तीन प्रमुख महाद्वीपों- अफ्रीका, यूरोप और पश्चिमी एशिया में दूर-दूर के कई क्षेत्रों को अच्छी तरह से देखा था और उनके बारे में जानकारी बटोरी थी। इसका उल्लेख उनकी किताबों में पाया गया है। उन्होंने मिस्र, टस्कनी, इथियोपिया, गायरोस, फिलै का पता लगाया और अपनी टिप्पणियों को दर्ज किया जो उनकी पुस्तक में संकलित और प्रकाशित की गई हैं। भूगोल में उनका प्रमुख योगदान निम्नलिखित हैं: उन्होंने 'जियोग्राफिका' पुस्तक लिखी थी जो 17 पुस्तकों में विभाजित है। उन्होंने किसी क्षेत्र की स्थिति और स्थान का वर्णन करने के लिए गणितीय गणना देने के बजाय स्थान के स्पष्टीकरण के लिए वर्णनात्मक दृष्टिकोण का समर्थन किया। उनके काम का व्यापक रूप से मानवशास्त्रीय अध्ययन के लिए उपयोग किया जाता है। उनकी किताबें इतिहास, लोग, रक्षा, राजनीति, समाज, शहरों, संस्कृति और अपने युग की अर्थव्य

इराटोस्थेनेस

भूगोल शास्त्री - इराटोस्थेनेस      (c. 276 BCE- c.194 BCE, Cyrene) इराटोस्थेनेस  एक वैज्ञानिक, गणितज्ञ, लेखक, कवि और एक खगोलशास्त्री थे। उन्होंने आधुनिक भौगोलिक अध्ययनों को एक ठोस आधार प्रदान करने के लिए विशिष्ट भूमिका निभाई है। उन्हें एक भूगोलवेत्ता के रूप में माना जाता है क्योंकि उन्होंने भूगोल के अध्ययन के क्षेत्र में निम्नलिखित योगदान दिया है : उन्होंने 'भूगोल' शब्द गढ़ा है।  वे पृथ्वी की परिधि का माप देने वाले पहले व्यक्ति थे जो सटीक आकार के बहुत करीब है। उन्होंने पृथ्वी के अक्ष के झुकाव को मापा है। उन्होंने एक पुस्तक कैटस्टरिज़म लिखी थी जो नक्षत्रों की व्याख्या करती है। उन्होंने अक्षांश और देशांतर की अवधारणा को आगे बढ़ाया। उन्होंने दुनिया के प्रक्षेपण का विकास किया। गणित और भूगोल के क्षेत्रों में उनके अधिकांश काम संकलित किए गए हैं जिसे प्लिनी, पॉलीबियस, स्ट्रैबो और मार्सियानस जैसे कई ग्रीक लेखकों और इतिहासकारों ने सार्वजनिक पटल पर लाने का काम किया है। लेकिन दुखद बात यह है कि यह सब उनकी मृत्यु के बाद हुआ है। कोई भी भूगोलवेत्ता उनके द्वारा किये गए काम का सहारा लिए बिना भूगो

पेड़-पौधों की दुनिया : चक्र फूल

पेड़- पौधों की दुनिया   चक्र फूल  अमूमन भारत के उत्तरी हिस्से में रहने वाले लोग चावल से ज्यादा रोटी खाना पसंद करते हैं और ऐसा होना लाज़्मी है क्यूंकि उत्तर भारत में गेहूं की खेती चावल की खेती से कहीं ज़्यादा होती है। चावल खाने वाले लोग हमारे देश के पूर्वी, उत्तर पूर्वी और दक्षिणी क्षेत्र में ज्यादा हैं। इसी चावल से बनने वाली एक बहुत प्रचलित व्यंजन है  बिरयानी, जिसका नाम सुनते ही मुँह में पानी आ जाता है, भूख तेज़ हो जाती है और खाते खाते पेट भले ही भर जाए  पर मन नहीं भरता।   बिरयानी भारत के सभी क्षेत्रों में बड़े चाव से पकाई और खाई जाती है। इसकी बढ़ती लोकप्रियता इस बात से आंकी जा सकती है कि अब इसका शाकाहारी रूप भी पकाया जाने लगा है। चलिए अब भूमिका बांधना बंद करते हुए मुद्दे की बात करती हूँ। आज मैं इसी लोकप्रिय व्यंजन में इस्तेमाल होने वाले एक बहुत ही असाधारण मसाले के बारे में बात करना चाहती हूँ। ये मसाला है, चक्र फूल या अनसफल । तो आज का दिन,   चक्र फूल अथवा अनसफल अथवा स्टार अनीस   से साक्षात्कार को समर्पित करते हैं।      सबसे पहले, आज चक्र फूल के बारे में बात करने की वजह बताती चलूँ। दरअसल मेरी

पेड़-पौधों की दुनिया : गुलमोहर

पेड़- पौधों की दुनिया  गुलमोहर Photo credit: Tejasdeep Mohanta इस साल, लॉक डाउन   की वजह से,अपने आस-पास के नैसर्गिक सौंदर्य को देखने का जो अवसर मिला है ये शायद उसी का परिणाम है कि बचपन की बहुत सारी यादें ताज़ा हो गई हैं। ऐसी ही यादों से जुड़ा एक गाना अनायास ही दिमाग में चलने लगता है जब भी मैं अपने घर की बालकनी से दिखने वाले बगीचे में लगे फूलों से भरे एक विशेष पेड़ को देखती हूँ। वो गाना है, ' गुलमोहार गर तुम्हारा नाम होता ,मौसम -ए -गुल को हँसाना भी हमारा काम होता.....'  हम सभी ने, जो उम्र के तीस-चालिस दशक पार कर चुके हैं, बचपन में ये गाना ज़रूर सुना या गुनगुनाया होगा। आज का ये लेख इसी गाने से प्रेरित है। इस गाने की वजह से ही मेरी पहचान इस वृक्ष से हुई थी।  आजकल के बच्चों के साथ, दो दशकों तक, बहुत करीब से समय बिताने के बाद मैंने पाया कि जिस तरह हमारे परिवार के सदस्यों ने और हमारे समाज ने हमें बचपन में हमारी प्रकृति से पहचान करवाई थी वैसा हम अपने बच्चों के साथ नहीं कर पाए हैं।आजकल के बच्चे तकनीक से जुड़ी हर चीज़ को हमसे बहुत बेहतर ढंग से समझते हैं। वे एक कृत्रिम दुनिया में ही जीना पसंद क

यादों के झरोखों से

आज का दिन यादों के झरोखों से  शायद इस लेख को पढ़ने वालों में से बहुत से लोगों के पिता जी भारतीय वायु सेना में कार्यरत रहे होंगे, तो उनके लिए खुद को इस लेख से जोड़ पाना आसान रहेगा। इस लेख के द्वारा मैं आप लोगों को अपनी कुछ ऐसी सुखद यादों के गलियारों में ले जाना चाहती हूँ जिन्हे मैंने जिया है। तो आज का दिन उन दिनों को याद करने का है और इस बात पर विचार करने का है कि हमारी पीढ़ी वैसे दिनों को क्यों सहेज कर नहीं रख पायी ?  भारतीय सेना की सबसे प्रमुख बात है कि उसमें सभी लोग धर्म, जाति, वर्ण, राज्य आदि की विभिन्नताओं से परे होते हैं। इस बात को मैंने बहुत करीब से देखा है। बात आज से लगभग २५ से ३० साल पहले की है जब मेरे पिताजी वायु सेना में काम करते थे और हम किसी वायु सेना के कैंप में रहा करते थे। उन जगहों पर साल के सभी पर्व बहुत ही मज़ेदार होते थे। यूँ समझ लीजिये कि त्यौहार भले ही किसी एक राज्य में मनाया जाने वाला हो पर वहां पर सभी लोग इन त्योहारों को मिलकर मानते थे। मार्च में जब होली मनाई जाती थी तो सभी धर्म के लोग एक निर्धारित जगह पर इकठ्ठा हो जाते और जम कर होली खेलते। ऐसे ही अप्रैल में बंगालियों