भूगोलशास्त्री पॉल विडाल डी ला ब्लाश (पेज़ेन्स, २२ जनवरी १८४५ - ५ अप्रैल १९१८ ) विडाल डी ला ब्लाश प्रमुख फ़्रांसिसी भूगोलशास्त्री थे। भूगोल के क्षेत्र में उनके द्वारा किया गया कार्य सराहनीय है। वे भूगोल में अपने योगदान की वजह से न केवल फ़्रांस में बल्कि समस्त विश्व में प्रख्यात हैं। इसका अनुमान इस बात से लगाया जा सकता है कि उनकी किताबों को केवल फ्रेंच भाषा में ही नहीं बल्कि अंग्रेजी भाषा में अनुवाद करके इस्तेमाल में लाया जाता है। ब्लाश के कार्य निम्नलिखित बिंदुओं में संग्रहित हैं - उन्हें आधुनिक फ्रेंच भूगोल का संस्थापक माना जाता है। उन्होंने फ़्रांसिसी भू-राजनीति की भी संस्थापना की थी। उनके प्रकाशित कार्यों में १७ पुस्तकें, १०७ लेख, २४० समीक्षा और विवरण शामिल हैं। इनमे से कुछ का अंग्रेजी अनुवाद भी उपलब्ध है। उनके हिसाब से किसी स्थान पर रहने वाले लोगों की जीवन शैली वहां के समाज, अर्थव्यवस्था, लोगों की विचारधारा और मानसिक स्थिति से प्रभावित होती है और इसका प्रभाव वहां के परिदृश्य पर भी देखन...
वर्षों तक शिक्षण से जुड़े रहने के कारण ज्ञान प्राप्त करना और उसका संचार करना मेरा प्रमुख कार्य रहा है। इसी के तहत, मुझे समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी का एहसास भी है। इस ब्लॉग का मूल ध्येय आज की पीढ़ी में, समाज और वातावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाना, और उन्हें यह एहसास दिलाना है कि उनके द्वारा आज उठाए गए कदम इस पृथ्वी का आने वाला कल निर्धारित करेंगे। इसके अलावा इस बात की पुष्टि करना भी आवश्यक है कि वे इस पृथ्वी और समाज के कल्याण के लिए सही दिशा चुनेंगे जिसमें सबका हित अंतर्निहित होगा।